Cancellation & Refunds
- यदि आवेदनकर्ता आवंटन से पूर्व अपना आवेदन निरस्त करवाना चाहता है, तो उसे info@cmjanawaas.com पर मेल करके सूचित करना होगा। ऐसा करने पर, जमा की गयी राशि 3 कार्य दिवस के भीतर (बिना ब्याज के) लौटा दी जाएगी।
- आवंटन के पश्चात् शेष असफल रहे आवेदकों को उनकी जमा आवेदन राशि का रिफण्ड (बिना ब्याज) ऑनलाइन बैंकिंग या चेक के माध्यम से 10 वर्किंग दिवस में लौटाया जायेगा
- वरीयता आवंटन के आयोजन के पश्चात् आवेदन राशि लौटाने का निवेदन करने या निर्धारित समय में आवंटन स्वीकृत नहीं करने पर, प्रशासनिक व्यय की कटौती करके शेष आवेदन राशि बिना ब्याज के 45 दिवस में लौटाई जा सकेगी। (प्रशासनिक व्यय चयनित फ्लैट की कुल राशि का 1% होगा)
- यदि आवेदक का आवेदन पत्र किसी कमी के कारण स्वीकार्य योग्य नहीं हाने पर आवेदक की जमा राशि रेखांकित चैक से रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा आवेदन पत्र में अंकित पते पर लौटा दी जायेगी। इस अवधि का विकासकर्ता/फर्म द्वारा कोई ब्याज देय नहीं होगा।
- प्रस्तावित योजना किसी अपरिहार्य कारणों से मूर्तरूप नहीं ले पाती है तो ऐसी स्थिति में आवेदकों को उनकी आवेदन राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटा दी जायेगी।